फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नारायणपुर रजवाहा में पानी आने से किसान परेशान

नारायणपुर रजवाहा में पानी आने से किसान परेशान

Fri, 21 Dec 2018 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नारायणपुर रजवाहा में पानी आने से किसान परेशान
मीरगज। शारदा सहायक खंड 39 के नारायणपुर रजवाहा के 120 माइनरों में दो माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे किसान गेहूं सहित अन्य रबी की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। फसलों की सिंचाई के लिए किसान इधर-उधर भटकने को विवश हैं। उन्होंने शीघ्र माइनरों में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के पहला गांव से निकली शारदा सहायक खंड 39 की नारायणपुर रजवाहा जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक में प्रवेश करते हुए मछली शहर व बरसठी होते हुए रामपुर ब्लॉक तक पहुंचती है। यह रजवाहा लगभग 72 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस बड़ी नहर से लगभग 150 माइनर बनाए गए हैं। यह नहर जंघई, बभनियांव, मोलनापुर, चौकीकला, अगहुआ, भटहर, करियांव, मीरगंज, कटवार, निगोह होते हुए रामपुर तक जाती है। जिनसे सैकड़ों गांव के किसान अपनी हजारों एकड़ फसलों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

लेकिन बीते दो माह से माइनरों में पानी नहीं आने से किसान रबी के फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे गेहूं की पहली सिंचाई भी किसान नहीं कर पा रहे हैं। गोधना निवासी अखिलेश सिंह, अगहुआ निवासी रामचन्द्र यादव, सवैया निवासी के दीनबंधु बाबा यादव, चौधरीपुर निवासी अशोक यादव आदि ने बताया कि माइनर में पानी नहीं आने से फसलों की सिंचाई के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है। अभी तक गेहूं की पहली सिंचाई भी नहीं हो पाई है। उन्होंने शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
मेन नहर मे पानी नहीं आ रहा है। जिससे पानी नहीं छोड़ा गया। 22 दिसंबर से नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विनय त्रिपाठी, एसडीओ,शारदा सहायक खंड 39

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed