फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 people sent home from quarantine center

क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे गए 14 लोग

Tue, 14 Apr 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
14 people sent home from quarantine center
6- बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में हंगामा करते क्वारंटाईन किए गये लोग। - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज परिसर में बने आश्रय स्थल में क्वारंटीन पर रखे गए 57 लोगों ने घर जाने की मांग को लेकर मंगलवार को हंगामा किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों का आरोप है कि उनकी 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है, फिर भी उन्हें घर नहीं जाने दिया जा रहा। एक दिन पहले 283 लोगों को उनके घर जाने के लिए उन्हें छोड़ा गया है, मगर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अगर उन्हें नहीं छोड़ा गया तो भोजन का बहिष्कार करेंगे। हंगामा करने वालों में अमर यादव, पिंटू पासवान, अजय कुमार, मनीष कुमार, महेंद्र यादव, जीतेंद्र यादव, विकास, संदीप, शिवकुमार, संदीप, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद ही उन सब को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे गए 14 लोग
मड़ियाहूं । कस्बे में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज क्वारंटीन किए गए 14 लोगों को मंगलवार को घर भेज दिया गया। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग जो दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा आदि शहरों से आए थे उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। उनका यहां समय पूरा होने पर सीएचसी से चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमएस यादव ने स्वास्थ्य परीक्षण किया । सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया । उन्हें घर भेज दिया गया। यहां क्वारंटीन किए गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एसडीएम कौशलेश मिश्र, कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन, ई ओ संजय कुमार की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed