फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14,546 cases settled in Lok Adalat

लोक अदालत में 14,546 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
14,546 cases settled in Lok Adalat
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 14,546 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार सिंह गौतम की मौजूदगी में दीवानी के 224 वाद, शमनीय आपराधिक के 1882, वैवाहिक भरण पोषण के 63, विद्युत के 186, वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 45, एनआई एक्ट के 32 तथा अन्य प्रकार के 38 वाद निस्तारित किए गए। इसी तरह से बैंक ऋण वसूली के 9,265, कलेक्ट्रेट न्यायालयों के शमनीय अपराध के 1,865, राजस्व के 347, विद्युत बिल के 91 तथा अन्य प्रकार के 10,011 सहित कुल 24,211 वादों को नियत किया गया। लोक अदालत दीवानी के 162, शमनीय आपराधिक 1,351 वाद, वैवाहिक भरण पोषण के 38 , विद्युत के 173 वाद, वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 26 वाद, एनआई एक्ट के 2, अन्य प्रकार के 14 तथा बैंक ऋण वसूली के 467 वाद निस्तारित हुए। कलेक्ट्रेट न्यायालयों के शमनीय आपराधिक के 1,865 वाद, राजस्व के 346 वाद, विद्युत बिल के 91 तथा अन्य प्रकार के 10,011 समेत कुल 14,546 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed