फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   132 people arrested in Bashirpur shooting incident

Jaunpur News: बशीरपुर गोली कांड में 132 लोग पाबंद

Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
132 people arrested in Bashirpur shooting incident
सिरकोनी। बशीरपुर गोली कांड में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जफराबाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 132 लोगों को पाबंद करते हुए चालान रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जमानत के लिए आरोपियों को एक लाख तक का बांड भरना होगा। बृहस्पतिवार को अचानक से भारी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही बशीरपुर गांव में एक बार फिर से हड़कंप मच गया। यहां पुलिस ने पहुंच कर हर किसी घर में जिसको पाबंद किया है उसे नोटिस पकड़ाते हुए चेतावनी दी। साथ ही नोटिस को सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा चस्पा भी किया गया। रविवार की शाम बसीरपुर गांव में आवास सर्वे को लेकर दो राजनीतिक गुटों के बीच उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। परिणामस्वरूप शाम को हुई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी थी तथा एक पर धारदार हथियार के हमले से घायल हुआ था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ गांव में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती भी की गयी थी। सोमवार सुबह मामला फिर बिगड़ गया जब आरोपी रामहित के भाई रामजस के मकान में स्थित देसी शराब की दुकान को खोलने पहुंचे गद्दीदार को देख बस्ती के लोग भड़क गए। ठेके के पास पहुंची भीड़ ने दुकान के पीछे बने अर्धनिर्मित हिस्से में तोड़फोड़ कर मड़हे को आग के हवाले कर दिया था। जफराबाद थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले से दुकान मालिक जयसिंह यादव की तहरीर पर 60 लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। तीसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 132 लोगों को बीएनएस की धारा 126 के तहत एक वर्ष तक के लिए सदाचार बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed