{"_id":"5ce0587ebdec2207843bfbcd","slug":"131558206590-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में जाम में फंसकर तड़प उठे लोग .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में जाम में फंसकर तड़प उठे लोग .
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कस्बे में शनिवार को चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग प्यास से तड़प उठे। सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा। एक घंटे के लिए यातायात सामान्य हुआ तो चार बजे फिर से जाम लग गया। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर कस्बे में स्थित रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने से आए दिन जाम लगता है लेकिन शनिवार को स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब रही.
शनिवार को सुबह करीब सात बजे मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद हुआ तो इलाहाबाद से जौनपुर आने वाले वाहन और जौनपुर से इलाहाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के अलावा प्रतापगढ़, सुजानगंज, जंघई की ओर से आने वाले वाहनों कस्बे में बेतरतीब तकीके से खड़े हो गए। कस्बे से निकले वाली चारो दिसाओं की सड़क पूरी तरह चोक हो गई। वाहनों के दबाव के चलते सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास जरूर किया लेकिन तबतक जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर से भी दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसी भी तरफ वाहनों को निकलने की सूरत पुलिस को भी समझ में नहीं आ रही थी। सब के सब लाचार दिख रहे थे। सुबह सात बजे से जाम में फंसे लोग दिन चढने के साथ प्यास से ब्याकुल होने लगे। बसों में सवार महिलाएं बच्चों ने बोतल के पानी से किसी तरह प्यास बुझाई। दूकानदार बोतल का पानी लेकर जाम में फंसे लोगों के बीच पहुंचते तो जैसे पानी के लिए छीना झपटी मच जाती थी। गोरखपुर से इलाहाबाद जा इलाहाबाद से देवरिया के लिए जा रहे सुरेश मिश्र ने बताया कि सुबह आठ बजे से जाम में फंसे हैं। वह मतदान के लि घर जा रहे हैं। सात में पत्नी और बच्चे भी हैं। प्यास बुझाने के लिए बच्चों को तीन बार पानी खरीदना पड़ा है। जाम में रोडवेज की बसों के अलावा, प्राइवेट बसें, जीप, टेंपो, ट्रक, कार आदि सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। इलाहाबाद जाने वाली बस में सवार बदलापुर निवासी राम अवध यादव को इलाहाबाद से पांच बजे मुंबई के लिए ट्रेन पकडनी थी। ट्रेन छूटने की डर उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हलकान दिखे। किसी को ट्रेन पकडना था तो किसी को अस्पताल जाना था। हर कोई बेहाल था। पुलिस की अलगल अलग टीम ने कड़ी मशक्कत की। करीब दो बजे यातायात सामान्य हो सका। बाद में तीन बजे फिर फाटक बंद हुआ तो जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद दुबारा जाम समाप्त हुआ। जाम हटवाने के लिए पुलिस ने पटरियो पर खड़े टेम्पो , दोपहिया ,रिक्शा आदि को हटवाकर सड़क को अतिक्रण मुक्त कराया । काफी कोशिशों के बाद वह जाम हटाने मे कुछ हद तक सफलता मिली।
ओवरब्रिज बनाने की हो रही मांग
मुंगराबादशाहपुर में इलाहाबाद जौनपुर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग काफी समय से चल रही है लेकिन किसी समस्या जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधि चुनाव के समय में वादा जरूर करते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या आम हो गई है। यहां दिन में आठ से दस बार रेलवे क्रासिंग बंद होती है। जब भी रेलवे क्रासिंग बंद होती है तो जाम लग जाता है। क्रासिंग खुलने के बाद हर कोई आगे निकलने के चक्कर में वाहनों को बोतरतीब खड़ा कर देता है। जिससे फाटक खुलने के बाद भी लोग जाम में फंसे रह जाते हैं।