फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आज से हड़ताल पर जाएंगे 30 हजार कर्मचारी

आज से हड़ताल पर जाएंगे 30 हजार कर्मचारी

Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर जाएंगे 30  हजार कर्मचारी

विज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि उन्हें पुरानी पेंशन हर हाल में चाहिए। इसके लिए बुधवार से कर्मचारियों की महाहड़ताल शुरू होगी। आंदोलन में जिले के 49 विभागों के 30 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी कलेक्ट्रेट और ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा सरकार आंदोलन कुचलने का प्रयास कर रही है लेकिन कर्मचारी झुकेंगे नहीं। अपना हक लेकर रहेंगे। हड़ताल के प्रति जागरूकता के लिए पुरानी पेंशन बहाली मंच ने मंगलवार को शहर में बाइक जुलूस निकाला।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित कर्मचारी संगठनों के प्रदेश नेतृत्व ने 22 अक्तूबर 2018 को लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता की थी। पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला का कहना है कि उस वक्त मुख्यमंत्री ने मांग पूरी करने का भरोसा दिया था जिसपर संगठन ने हड़ताल स्थगित करते हुए दो महीने का वक्त सरकार को दिया था। लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो एक बार फिर आरपार की लड़ाई की तैयीरी की गई है। 6 फरवरी से 12 फरवरी तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान भी मांग पूरी नहंीं हुई तो कर्मचारी अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चलेजाएंगे। उधर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देते हुए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनूपचंद पांडेय की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदर्शन या हड़ताल में शामिल होने वाले सरकारी सेवकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली 1999 के तहत कार्यवाही की जाएगी। कार्य नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत पर संबंधित अवधि का वेतन भुगतान न किया जाए। धरन के लिए अवकाश मांगने वालों का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


बाइक जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर छह फरवरी से प्रस्तावित कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को शहर में बाइक जुलूस निकाला गया। पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, एवं जिला संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कर्मचारी भंडारी रेलवे स्टेशन पर जुटे। याहां जुलूस के साथ पूरे शहर में भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जुलूस संपन्न हुई। कर्मचारियों ने बुधवार से हो रही महाहड़ताल को सफल बनाने के लिए एक दूसरे से अपील की। जुलूस में बड़ी संख्या में शिक्षक और विभिन्न विभागंो के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed