फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 thousand vehicles running without high security number plates

Jaunpur News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड रहे 13 हजार वाहन

Fri, 19 Jul 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
13 thousand vehicles running without high security number plates
जौनपुर। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चलना अब मुश्किल हो सकता है। एआरटीओ विभाग ने ऐसे वाहनों की जांच तेज कर दी है। तीन माह में बिना एचएसआरपी के सड़कों पर दौड़ रहे 77 वाहनों का चालान और 11 वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन को लेकर सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। मगर जिले में 13 हजार 247 वाहन ऐसे है जो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे है। ऐसे वाहनों की निगरानी तेज कर दी गई है। अप्रैल से लेकर जून तक 77 वाहनों को एआरटीओ विभाग ने चालान किया और 11 वाहनों को सीज किया है। जनपद में छोटे बड़े कुल पांच लाख आठ हजार 961 वाहन पंजीकृत है। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर लगभग पांच साल पहले केंद्र सरकार ने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना निर्धारित किया था। जिला पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग को भी लोगों को जागरूक करते हुए अभियान चलाने को निर्देशित किया था परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद से अब कागज नहीं बन रहे है। वर्ष 2019 के बाद आने वाले वाहनों में यह व्यवस्था है।
विज्ञापन

ऐसे लगवाएं नंबर प्लेट
परिवहन अधिकारियों ने बताया है कि वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग के वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होगा। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुनना होगा। फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुनें। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करे। आरसी और आइडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगा। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करे। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मैसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जाकर नंबर प्लेट लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। अभियान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। -एसके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed