फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 km long bypass to be built from Kulhanmau to East University

कुल्हनामऊ से पूविवि तक बनेगा 13 किमी लंबा बाईपास

Fri, 04 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 km long bypass to be built from Kulhanmau to East University
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक और बाईपास को मंजूरी मिली है। आंबेडकरनगर से भदोही मार्ग पर बनने वाला यह बाईपास करीब 13 किमी लंबा होगा। कुल्हनामऊ से शुरू होकर यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास शाहगंज-जौनपुर मार्ग में मिलेगा। बाईपास निर्माण होने पर शहर में ऐसे वाहनों को प्रवेश नहीं करना होगा, जिन्हें आंबेडकरनगर से सीधे भदोही, मिर्जापुर या वाराणसी जाना है।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर से भदोही होते मिर्जापुर जाने वाले मार्ग को कुछ माह पहले ही एनएच-135 ए में शामिल किया गया है। इस सड़क का 58 किमी हिस्सा जिले में है। यह मार्ग शहर के बीच से होकर गुजरना है। इससे शहर क्षेत्र में वाहनों की भीड़ बढ़ेगी। तीन तरफ से रेलवे क्रॉसिंग से घिरे शहर में पहले ही जाम की समस्या गंभीर है। इसके बाद समस्या के विकराल होने की आशंका जताई जाने लगी थी। इसके मद्देनजर नए बाईपास को मंजूरी मिली है। आंबेडकरनगर से शाहगंज, जौनपुर होते हुए भदोही जाने वाले वाहनों को शहर में नहीं आना होगा। वह बाईपास के जरिए सीधे शहर के बाहर से निकल जाएंगे। प्रस्तावित बाईपास वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे के कुल्हनामऊ से शुरू होगा और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास शाहगंज-जौनपुर मार्ग में मिल जाएगा। इसकी लंबाई करीब 13 किमी होगी। इसी मार्ग पर दो बाईपास पहले ही मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर स्वीकृत हुए हैं। बाईपास बनने से शहर में वाहनों को दबाव काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन...
भदोही-आंबेडकरनगर मार्ग पर कुल्हनामऊ से लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक एक और बाईपास बनाया जाएगा। इसे स्वीकृति मिल गई है। इसके पहले इस मार्ग पर दो बाईपास स्वीकृत थे। नए बाईपास के बाद सड़क की लागत में इजाफा हुआ है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। -राजकुमार द्विवेदी, एडीएम भू व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed