फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   127 company paramilitary force will be deployed at 3936 booths, police-administration becomes active

3936 बूथों पर तैनात होगी 127 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, सक्रिय हो गया पुलिस-प्रशासन

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
127 company paramilitary force will be deployed at 3936 booths, police-administration becomes active
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिले में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जनपद भर में लगे होर्डिंग-बैनर हटाने के लिए अभियान चला दिया गया। इसके लिए दोपहर से ही तैयारी कर ली गई थी। इस बार सभी नौ विधानसभा सीटों के 3936 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 127 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही एसपी अजय कुमार साहनी ने मुख्यालय को मांग भेज दी है।
विज्ञापन

होर्डिंग बैनर से पटे शहर में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए दोपहर से कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। शाम चार बजे से यह दौर अभियान का रूप ले लिया। पूरे जनपद में पुलिस ने अभियान के तहत राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह दौर रविवार को भी जारी रहेगा। वहीं, इस बार सभी नौ विधानसभा सीटों के 2144 मतदान केंद्रों के 3936 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पूर्व में ही तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

एक नजर में वि.स वार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
वि.सभा- मतदान केंद्र-मतदेय स्थल
बदलापुर-235-397
शाहगंज-217-440
सदर-211-481
मल्हनी-235-428
मुं.बादशाहपुर-245-444
म.शहर-258-451
म ड़ियाहूं-231-381
जफराबाद-225-426
केराकत-287-488
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed