फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   126 company para military and more than 8 thousand police will come from outside for elections

चुनाव के लिए बाहर से आएंगी 126 कंपनी पैरा मिलिट्री और 8 हजार से अधिक पुलिस

Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
126 company para military and more than 8 thousand police will come from outside for elections
जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है। मतदाता सूची तैयार करने के साथ-साथ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके साथ ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने इसे लेकर एक दिन पहले सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनी। इस दौरान एसपी ने बताया कि 126 कंपनी पैरामीलिट्री फोर्स और आठ हजार पुलिस की मांग की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव के समय ड्यूटी में काफी संख्या में केंद्रीय बल, पीएसी, नागरिक पुलिस एवं होमगार्ड जनपद में आएंगे, जिनके ठहरने के लिए स्थान का चयन करने को कहा गया है। क्रिटिकल मतदान केंद्रों का चिह्नांकन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 56 अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। लाइसेंसी शस्त्रधारकों एवं शस्त्र विक्रेता का सत्यापन गहराई से करने का निर्देश दिया गया है। लाइसेंसी शस्त्रधारकों की स्क्रीनिंग कर उनके शस्त्र जमा करवाने का निर्देश दिया है। एसपी ने शरारती एवं उद्दंड प्रवृत्ति के प्रत्येक व्यक्ति को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही को कहा है। उन्होंने सभी हिस्ट्रीशीटर व्यक्तियों की निगरानी कड़ाई करने के साथ उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। जनपद में अवैध शराब बनाने और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु संयुक्त रूप से टीम बनाकर चेकिंग कर इस कार्य में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed