{"_id":"5c782a33bdec22738e36c0b2","slug":"121551378995-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर एमएमयू को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर एमएमयू को किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गुरुवार को जिला अस्पताल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सचल चिकित्सा इकाई (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किया।
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार गरीबों के समुचित इलाज के लिए प्रयासरत है। सचल चिकित्सा इकाई द्वारा सुदूर क्षेत्रों के लोग जिनको सरकारी अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है। उनका इलाज उनके घर पर ही किया जा सकता है। गांव में कैंप लगाकर सरकार द्वारा मरीजों की जांच एवं उनका इलाज किया जाएगा। सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी अपने परिवार का प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय ने बताया कि इस सचल इकाई में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन उपलब्ध रहेंगे। इसके द्वारा गांव-गांव जाकर मरीजों का इलाज किया जाएगा। जिले को पांच सचल इकाई प्राप्त होनी हैं, जिसमें से आज एक सचल इकाई को रवाना किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके पांडेय, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।