फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का जिले की टीम ने किया निरीक्षण 18-50-27

ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का जिले की टीम ने किया निरीक्षण 18-50-27

Sun, 20 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का जिले की टीम ने किया निरीक्षण 18-50-27
मछलीशहर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय, डीसी सहभागिता आशीष श्रीवास्तव एवं डीआरजी डॉ. अखिलेश सिंह की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। बताया कि इस प्रशिक्षण से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में सीखने की क्षमता और शैक्षिक विकास होगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय ने बताया कि यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है। इससे कक्षाओं के अनुरूप दक्षता का विकास होता है। साथ ही प्रशिक्षण से नवाचारी ज्ञान की संप्राप्ति होती है। डीसी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण से बच्चों में पढ़ने और लेखन क्षमता का विकास होगा। इस दौरान डीआरजी डॉ. अखिलेश सिंह ने प्रथम ऐप के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विधिवत समझाया। उन्होंने जांच को अपलोड करने की विधि को भी समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण करें। बता दें कि बीआरसी मछलीशहर पर इस समय दो समूह में प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें कक्षा 1 और 2 में बीआरपी के रूप में डॉ. संतोष तिवारी तथा रोहित कुमार यादव, समूह 3, 4 व 5 के लिए बीआरपी शिवाकांत तिवारी, अखंड प्रताप सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed