फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी ................

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी ................

Wed, 09 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी ................

विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य कर्मचारी महासंघ, विद्युत कर्मचारी, संयुक्त संघर्ष समिति, ऑल यूनियंस एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल, ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन, श्रमिक संगठन, प्राथमिक शिक्षक संघ आदि संगठनों ने कार्य बहिष्कार कर अपने-अपने कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंक बंद होने से करीब 300 करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा। वहीं विकास भवन सहित सभी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। फरियादी आकर मायूस होकर लौट गए।
कलेक्ट्रेट में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरने में राज्य कर्मचारी महासंघ के कई घटक मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपना नैतिक समर्थन देते हुए धरने को सफल कराने में सहयोग किया। धरने के उपरांत मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर अजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, अरविंद यादव, रामकेश यादव, सुजीत सिंह, पारसनाथ यादव, संजय चौधरी, शिव कुमार यादव, अखिलेश उपाध्याय, प्रेमधर उपाध्याय, अच्छेलाल पाल, प्रमोद पाठक, सुनील राव, रामआसरे यादव, सीबी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार चौधरी एवं नीरज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता प्रदीप सिंह बब्बू ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी पुरानी पेंशन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना में शामिल हुआ और एनपीएस का विरोध किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुुमार यादव, मंत्री डा. भानु प्रताप राव, अखिलेश यादव, सच्चिदानंद तिवारी, रागिनी गुप्ता, रानी, अर्चना आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण का बैंककर्मियों ने किया विरोध
जौनपुर। ऑल इंडिया रीजनल रूलर बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय सिविल लाइन हुसेनाबाद में धरना प्रदर्शन किया तथा आउट सोर्सिंग एवं निजीकरण का विरोध किया। इनके हड़ताल पर रहने की वजह से 108 शाखाएं बंद रही। रीजनल मैनेजर बीडी शुक्ला की माने तो 108 शाखाओं में ताला बंदी रही। तकरीबन 300 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने ग्रामीण बैंकों को अन्य बैंकों के समान मजबूती प्रदान करने, नियुक्ति एवं प्रमोशन करने, पेंशन भुगतान एक नवंबर 1993 से और एक अप्रैल 2010 के बाद आए सभी कार्मिकों को 25 अप्रैल 2018 के उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पेंशन दिए जाने आदि मांगें की है। सभा को नरेंद्र कुुमार मिश्र, शकील अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों पर लगातार आक्रमण किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा को एसएन सिंह, अशोक शर्मा, बालेंदु भूषण सिंह, श्याम नारायण सिंह, खुर्शीद अहमद आदि ने संबोधित किया। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय जौनपुर प्रथम में सदस्यों ने पूरे दिन तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया और न्यूनतम मजदूरी 18 हजार सुनिश्चित किए जाने की मांग की। सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद करने और श्रम संहिता के नाम पर श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी परिवर्तनों पर अविलंब रोक लगाए जाने की मांग किया। सभा को सुजीत कुमार, शशिभूषण दूबे, अभिषेक सिंह, विनय कुमार, जेपी यादव, संजय गुप्ता, लालजी, रघुवर आदि ने संबोधित किया।

विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
जौनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की केंद्रीय कमेटी द्वारा दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के क्रम में विद्युत कर्मियों ने छ: सूत्रीय मांगों को लेकर हाइडिल में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर संयोजक निखिलेश कुुमार सिंह ने संबोधित करते हुए अपनी मांगों को बताया। सभा को बलभद्र मिश्रा, इं. एसके सनोरिया, अभिषेक श्रीवास्तव, हरीश प्रजापति, संजय यादव, मोहन पांडेय, विजय यादव, कमला पांडेय, अश्वनी श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रवींद्र सिंह, अरविंद यादव, संजय गुप्ता, अशोक मौर्य, विजय चौहान आदि ने संबोधित किया।


बीएसएनएल और डाककर्मियों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर। केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर जन विरोधी और राष्ट्र विरोध नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल के क्रम में बीएसएनएल के समस्त संगठनों ने भी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अपने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला सचिव सुरेंद्र चंद्र यादव ने अध्यक्षता किया। सभा को सूर्य नरायन यादव, दयाराम यादव, जय प्रकाश शुक्ल, एसएन यादव, वीके गुप्ता, बीएल मौर्य, साहेब लाल, राम लखन यादव, रामसेवक कामरेड, पीआर यादव, हीरालाल, मेवा लाल आदि ने संबोधित किया। उधर ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लाई यूनियन ग्रुप ने भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। नई पेंशन योजना समाप्त, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वैधानिक पेंशन लागू करने, सातवें वेतन आयोग से संबंधित बकाया, सभी मुद्दों का निबटारा करने, केंद्र सरकार के कार्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने आदि की मांग की। प्रांतीय मंत्री शेषमणि त्रिपाठी, रमेश कुमार मिश्र, राम उजागिर यादव, हरिशंकर यादव, राजेश सिंह, भारतेंदु कुमार, मोहित राम यादव, विक्रांत सिंह, सर्वेश सिंह, ऋषिकेश चौहान, राजेश तिवारी, श्याम सुंदर, बांके लाल, विष्णु देव मिश्र, विनीत मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed