फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई नोक झोंक

नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई नोक झोंक

Fri, 04 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई नोक झोंक
शाहगंज। नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और नागरिकों के बीच जमकर झड़प हुई। बाद में अधिकारियों के समझाने पर विरोध कर रहे लोग शांत हुए और कई लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। नगर में हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। नगर के मुख्य मार्ग की सड़क के चौड़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा एक वर्ष से कराया जा रहा है। विभाग के लचीले रवैये से नाराज लोगों ने एक महीने पूर्व समाधान दिवस पर पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ठेकेदार को एक महीने के भीतर सड़क व नाली निर्माण न करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। समय सीमा समाप्त होने पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल जयप्रकाश सिंह के साथ एक प्लाटून पीएसी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जहां नागरिकों ने विरोध करना शुरु कर दिया। लोगों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग के दस्तावेजों में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। विभाग द्वारा बिना किसी नोटिस के लोगों का निर्माण ध्वस्त कर रहा है। एसडीएम के समझाने के बाद किसी तरह से लोगों का गुस्सा शान्त हुआ। तब जाकर लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की। पहले दिन जेसीज चौक से डाक खाना तिराहे तक का अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed