केराकत। जापान यामाबुकी सितो रियु कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पांचवीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केराकत के 17 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पांच और छह सितंबर को कर्नाटक के सिलगुप्पी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी केराकत के 17 चयनित खिलाड़ी मंगलवार को कर्नाटक के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले एकेडमी परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अभिभावकों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केराकत की ओर से प्रिंस गिरी, भरत यादव, शिवा यादव, दिव्यांश सिंह, उत्कर्ष यादव, अभ्युदय मौर्य, सुमित पासवान, सूरज, कृष सेठ, सोनाली यादव, पायल चौहान, अनुष्का बेनवंशी, आंचल चौहान, शीलू पासवान, गीतिका बेनवंशी, अंशिका बेनवंशी और शालिनी मौर्या प्रतिभाग करेंगे। एकेडमी के संस्थापक एवं कोच सोनू यादव ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए लंबे समय से नियमित अभ्यास किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा पदक जीतेंगे। टीम का नेतृत्व कोच सोनू यादव कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. सुनील कनौजिया, योगेंद्र कुमार, उमेश कुमार सहित अभिभावक शशि प्रकाश यादव, सुग्रीव मौर्या, देवेंद्र प्रताप मौर्य, विजय कुमार सिंह, साहिल यादव, माधुरी पासवान, बृजेश यादव आदि रहे।