फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A student troubled by threats of obscene videos consumed poisonA student troubled by threats of obscene videos consumed poison

Jaunpur News: अश्लील वीडियो की धमकी से परेशान छात्रा ने खाया विषाक्त

Wed, 02 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A student troubled by threats of obscene videos consumed poisonA student troubled by threats of obscene videos consumed poison
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी से परेशान होकर शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मड़ियाहूं के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में छात्रा के नाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, छात्रा मियांचक बाजार में रहकर एक एकेडमी में ट्यूशन पढ़ती है। आरोप है कि बसहरा गांव निवासी शिक्षक वहां उसे पढ़ाता था। तहरीर में आरोप है कि शिक्षक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे बहुत दिन से ब्लैकमेल कर रहा था। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करके बदनाम करने की धमकी देते हुए उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed