फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   120 teachers who did excellent work in lockdown received citation

लॉकडाउन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 120 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

Wed, 20 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
120 teachers who did excellent work in lockdown received citation
21- केराकत सरौनी पश्चिम पट्टी के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सुनील कन्नौजिया को प्रशस्ति ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉकडाउन में आनलाइन क्लास के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीईओ, एबीआरसी समेत 120 शिक्षकों को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। प्रत्येक विकास खंड से पांच से छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। बीएसए ने बताया कि लॉक़डाउन के चलते जब विदयालय बंद हो गए तो इन शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप, यूट्यूब, फेसबुक पेज आदि शोशल मीडिया प्लेटफार्म को बच्चों को शिक्षत करने का माध्यम बना लिया। शिक्षक अपने विषयों को बच्चों को पढ़ाने के लिए न सिर्फ उसका वीडियो बनाकर अपलोड करते रहे बल्कि उसी माध्यम से छात्रों का फीडबैक भी ले रहे हैं। इन्हें सम्मानित किए जाने के बाद अन्य विद्यालय के शिक्षक भी इनसे प्रेरणा लेकर कुछ अच्छा करेंगे। उन्होंने बताया कि चार एआरपी , दो एसआरजी बरसठी,सुइथा, सिकरारा, शाहगंज, सिरकोनी, धर्मापुर, जलालपुर ब्लाक के बीईओ और शिक्षकों की आनलाइन ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ट्रेनरों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इससे अच्छा काम करने वाले शिक्षकों की अलग पहचान मिलेगी। और लोग भी उनसे प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed