फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 new Containment Zones built, including three mohallas of the city

शहर के तीन मोहल्लों समेत 12 नए कंटेन्मेंट जोन बने

Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
12 new Containment Zones built, including three mohallas of the city
05- अलफस्टीनगंज का सील इलाका। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना के नए मरीज मिलने के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण रोकने के लिए इन क्षेत्रों की घेरेबंदी कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या 168 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीएम ने रविवार की रात शहर के तीन मोहल्लों समेत जिले में 12 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। स्वास्थ्य, पुलिस और नगर पालिका की टीमों को सुरक्षा की व्यवस्था करने को कहा है। शहर का नईगंज, मछरहट्टा, सारा पैलेस टोला को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इससे पहले अल्फस्टिनगंज, हनुमानघाट, जोगियापुर, अहियापुर मोहल्ले भी कंटेनमेंट जोन घोषित है। इनके अलावा रामपुर ब्लॉक के सकरा, डोभी ब्लॉक के मुकुंदीपुर चंदवक, बपथी चिटको, हरिहरपुर, बदलापुर ब्लॉक के अलाउद्दीनपुर, मिर्शादपुर, धर्मापुर ब्लॉक का देवचंदपुर, मुफ्तीगंज का देवकलपुर और महारजगंज ब्लॉक का बिंदुली गांव शामिल है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में चिन्हित एरिया के ढाई सौ मीटर की परिधि और गांव में उससे संबंधित आबादी वाले क्षेत्र को सील कराया जा रहा है। पुलिस को बैरिकेडिंग कर क्वारंटीन किए गए लोगों की मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य विभाग को घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed