फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 files, over 5,000 pages, will reveal the truth behind the billing scam.

Jaunpur News: 12 फाइलें, 5 हजार से ज्यादा पन्नों से सामने आएगा बिलिंग के खेल का सच

Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 files, over 5,000 pages, will reveal the truth behind the billing scam.
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले की जांच अब तेज होगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद संबंधित 12 फर्मों की बिलिंग का लेखा-जोखा एसआईटी को उपलब्ध करा दिया है, जो 12 फाइलों और पांच हजार से ज्यादा पन्नों में दर्ज है।
विज्ञापन

रांची से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद दिखाने वाले 12 फर्मों के संचालकों व इस खेल के सरगना शुभम जायसवाल और भोला सिंह पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। इन लोगों ने जनपद से 42.45 करोड़ की फर्जी बिलिंग का आरोप है।
विज्ञापन

पेपर पर 18.90 लाख कोडीनयुक्त सिरप की फर्जी तरीके से बिलिंग दिखाई गई है, जबकि वास्तव में एक भी शीशी सिरप की आपूर्ति जनपद में नहीं हुई और बिक्री भी नहीं हुई है। इस मामले की जांच के लिए एसपी डाॅ. कौस्तुभ ने एसआईटी का गठन किया है, जो जांच में जुटी हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ फर्मों की जगह देखने के बाद एसआईटी ने आरोपी फर्मों से संबंधित दस्तावेज की मांग की। जिसे शुक्रवार की रात खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपलब्ध करा दिया है। औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने बताया कि जांच टीम को संबंधित 12 फर्मों की सभी फाइलें उपलब्ध करा दी गई हैं। जो पांच हजार से ज्यादा पेज की हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इन फाइलों में संबंधित फर्मों द्वारा की गई खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed