फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   117 members of the Board of Directors elected

Jaunpur News: गहमा-गहमी के बीच संचालक मंडल के 117 सदस्य निर्वाचित

Sun, 19 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
117 members of the Board of Directors elected
जौनपुर। साधन सहकारी समितियों पर संचालक मंडल सदस्य के 117 पदों के लिए शनिवार को गहमा-गहमी के बीच मतदान हुआ। शाम पांच को हुई मतगणना में सदस्यों का निर्वाचन हुआ। इससे पहले 1719 सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है। रविवार को होने वाले सभापति और उप सभापति के चुनावी प्रक्रिया में ये सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। जिले की 204 साधन सहकारी समितियों पर सृजित कुल 1836 संचालक मंडल सदस्य पद के लिए 14 मार्च से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत कहीं निर्विरोध चुनाव हुआ तो कहीं सविरोध। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1719 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। बाकी 117 पदों पर कुल 236 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। उसके बाद मतगणना हुई। सुईथाकला क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर में हुए चुनाव में सदस्य चुने गए। इसी तरह अमारी में भी निर्वाचन हुआ। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ने बताया कि सरायमोहिउद्दीनपुर में रामापति, सुशीला, लल्लन यादव सुइथाकलां में डॉ. दिनेश सिंह, शमीम अहमद, राजिंदर, अमारी में सरिता देवी, उसरौली में कमरूल निशा, शेखपुर में ह्रदय नारायण शुक्ला, प्रदीप सिंह, दिवाकर पांडेय, मनीष वर्मा निर्वाचित हुए। इसी तरह बरसठी क्षेत्र के 12 न्याय पंचायत में चार समिति पर चुनाव हुआ। राजाबाजार के महराजगंज अंतर्गत फत्तूपुर समिति पर शनिवार को सचिव सर्वदेव दूबे के नेतृत्व में सुबह मतदान शुरू हुआ। सवंसा द्वितीय से प्राप्त 108 मत में 69 मत भोला प्रसाद सेठ व 37 मत बद्रीप्रसाद को प्राप्त हुआ वहीं दो मत निरस्त हुआ। ऐसे में भोला प्रसाद सेठ 32 मतों से संचालक मंडल सदस्य के रूप में विजयी घोषित हुए। वहीं डेल्हूपुर केवटली से विजय कुमार 48 मत व नन्दलाल 19 मत प्राप्त किए जिसमे विजय कुमार 29 मतों से विजयी घोषित हुए। मुफ्तीगंज क्षेत्र में भी चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed