फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भजन संध्या के साथ चौकियां धाम का तीन दिवसीय श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

भजन संध्या के साथ चौकियां धाम का तीन दिवसीय श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
भजन संध्या के साथ चौकियां धाम का तीन दिवसीय श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

विज्ञापन
जौनपुर। शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव के समापन पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बसपा नेता अशोक सिंह ने मां शीतला के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। गायक राजेश तिवारी रत्न ने शीतला मईया जौनपुर वाली, मंगल भवन व मंगल हारी गाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। विदूषी वर्मा ने एक राधा एक मीरा, दोनों की प्रेम कहानी सुनाया। रविंद्र सिंह ज्योति ने मयरिया कवने करना ना अलीउ, नीमिया के डरिया मईया नावल ली झलुवा गीत सुनाया। चौकियां धाम के एक्टर आशीष माली ने अपनी बेटी श्रेया माली के साथ ‘ए शीतला मईया हम पड़ीं ले पइयां, झूठे जग सारा तोहरा अगनइया’ की प्रस्तुति करके सभी की आंखों को नम कर दिया। रिदम डांस फैक्ट्री लखनऊ, त्रिदेव झांकी चौकियां ने सीता स्वयंवर की प्रस्तुति की। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश सिंह रिंकू ने अशोक सिंह को मां शीतला का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मारीशस से आयीं अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सरिता बुद्धू का स्वागत एक्टर आशीष माली ने किया। कलाकारों को कौस्तुभ सिंह मौर्य ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, अमित माली, राधारमण तिवारी, मनोज माली, श्याम लाल माली, सुजीत मौर्य, शोले त्रिपाठी, अजीत जौनपुरी, संजीवन माली, तितू यादव, सह आयोजक संतोष गुप्ता, अमर जौहरी, सूरज सेठ, मंदिर प्रबंधक अजय पण्डा आदि उपस्थित रहे। आयोजक/संचालक आशीष माली ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed