{"_id":"5c44c82abdec22108404b542","slug":"11548011562-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ को हरा कर आजमगढ सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफामऊ को हरा कर आजमगढ सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। चौकीखुर्द के मैदान पर खेले जा रहे अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को आजमगढ़ व फाफामऊ के बीच क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। आजमगढ़ ने फाफामऊ को हरा कर सेमी फाइनल मे जगह बना ली। फाफामऊ ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 137 रन बना सकी। शनि ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 44 रन, गौरव पाठक ने दो चौके की मदद से 16, इरफान ने एक छक्के व एक चौके की मदद से 19 रन बनाए। आजमगढ की तरफ से दिनेश ने एक, लवकुश ने 3 विकेट लिए। जबाब मे आजमगढ की टीम 19 ओवर मे ही तीन विकेट खोकर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें यशवर्धन ने 9 चौके की मदद से 63 रन, लव ने पांच चौके की मदद से 44 रन बनाए। फाफामऊ की तरफ से गौरव, प्रियान्शु व कनक ने एक एक विकेट लिया। सोमवार को अंतिम क्वाटर फाइनल मैच नौपेडवा व सेवापुरी के बीच खेला जाएगा। इस दौरान राजेश सिंह, महेन्द्र सिंह, मुकेश यादव, श्याम मोहन, मौर्या चंदन, चौहान, सुजीत गुप्ता, महेश गुप्ता, रामकुमार सोनी, अशोक यादव, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
600 मीटर में जियालाल व 400 में रामचेत अव्वल
धर्मापुर। क्षेत्र के कुछमुछ स्थित मां आशा ज्ञानदीप संस्थान में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 600 मीटर दौड़ में जियालाल, 400 मीटर दौड़ में रामचेत व 200 मीटर में प्रिंस मिश्र प्रथम रहे। स्लो साइकिलिंग में नीरज कुमार प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में बीए प्रथम की टीम, खोखो में बीए द्वितीय की टीम और रस्साकशी में बीए तृतीय की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान महेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता देर शाम तक चला। इस अवसर पर डायरेक्टर अखिलेश यादव, प्रबंधक अर्चना यादव, साधना, शमीम अहमद, नीरज, पंकज, रामचेत और राय साहब आदि उपस्थित रहे।