फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रधानाचार्य की हत्या किए जाने पर शिक्षकों में आक्रोश

प्रधानाचार्य की हत्या किए जाने पर शिक्षकों में आक्रोश

Sun, 31 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की हत्या किए जाने पर शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र के प्रधानाचार्य डा. सुरेश यादव की हत्या शिक्षकों ने घटना निंदा की। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सुरेश यादव की हत्या ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुयी तो माध्यमिक शिक्षक संघ बड़े आन्दोलन के लिए विवश होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए संघ बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि सारनाथ वाराणसी के फरीदपुर निवासी 58 वर्षीय डा. सुरेंद्र यादव सारनाथ में मकान बनाकर रहते थे। वह शनिवार को सुबह साढे पांच बजे मार्निग वॉक पर निकले हुये थे। वन विभाग के दफ्तर के करीब पीछे से उनके सिर में गोली मार दी गयी। जिससे उनकी मौत हो गई। प्रान्तीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि डा. सुरेश यादव संगठन के लिए समर्पित एवं जुझारु साथी थे। उनकी हत्या प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिलामंत्री तेरस यादव ने भी इस दर्दनाक घटना की घोर निन्दा की है। पूर्व मण्डलीय मंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, अतुल सिंह मुन्ना, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, गजाधर राय, प्रमोद सिंह घटना की निंदा की। दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की तथा अन्दोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed