फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आज खुले रहेंगे जिले के सभी बिजली बिल काउंटर

आज खुले रहेंगे जिले के सभी बिजली बिल काउंटर

Sat, 30 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आज खुले रहेंगे जिले के सभी बिजली बिल काउंटर

विज्ञापन
जौनपुर। सरचार्ज योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले बिजली बकाएदारों को अंतिम किस्त जमा करने के लिए 31 मार्च को अवकाश के बावजूद जिले के सभी बिजली बिल काउंटर खुले रहेंगे। ऐसे सभी बकाएदार अपने नजदीक के बिल काउंटर पर जाकर अपना अंतिम किस्त जमा कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

अधिशासी अभियंता प्रथम इंजीनियर बीके गुप्ता ने बताया कि बिजली बकादारों को बकाया जमा करने के लिए सरकार द्वारा सरचार्ज योजना का संचालन किया गया है। जिसमें 100 प्रतिशत ब्याज माफ करने की सुविधा है। जिससे बकाएदार अपना बकाया आसानी से जमा कर सकें, लेकिन अब यह योजना 31 मार्च को समाप्त हो रही है। इसके तहत जो भी बिजली बकायेदार रजिस्ट्रेशन कराए हैं और उनके द्वारा अंतिम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे लोग 31 मार्च तक अंतिम किस्त का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए अवकाश के बावजूद 31 मार्च को जिले के सभी बिजली बिल काउंटर खुले रहेंगे। ऐसे नहीं करने वाले बिजली बकाएदारों के दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही व्याज पूरा बिल में चार्ज कर दिया जाएगा। इसके अलावां विद्युत विच्छेदन करने के साथ ही आरसी जारी करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी बकाएदारों को अपने पास के बिल काउंटर पर जाकर अंतिम भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed