{"_id":"61ae575f1d9b47392c2cce74","slug":"11-directors-elected-unopposed-3-posts-jaunpur-news-vns626482142","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 निदेशक निर्विरोध, 3 पदों पर हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 निदेशक निर्विरोध, 3 पदों पर हुआ चुनाव
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जौनपुर की प्रबंध कमेटी के निर्वाचन में कुल 14 डायरेक्टरों पदों के लिए चुनाव होना था। जिसमें 11 पहले ही निर्विरोध घोषित किया जा चुके थे, जबकि तीन सीटों पर सोमवार को कराया गया। इसमें रोचक मुकाबले में अनिल कुमार सिंह एक मत से चुनाव जीते।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जौनपुर की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल चार नवंबर को समाप्त हो गया। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय के आदेश पर 22 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। डायरेक्टर के कुल 14 पदों में 11 पर मात्र एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुन लिए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में नंदलाल साधन सहकारी समिति बीरीबारी, रामानंद किसान सेवा सहकारी संघ फत्तूपुर, रतीराम साधन सहकारी समिति सलारपुर, श्रीमती पिकी सिंह सहकारी संघ गुलजारगंज, सुनील कुमार साधन सहकारी समिति आशानंदपुर, अखिलेश कुमार सिंह साधन सहकारी समिति चंवरी, राम सहाय यादव साधन सहकारी समिति गौरा, इंद्रबहादुर सिंह साधन सहकारी समिति मई और नागेंद्र प्रसाद सिंह साधन सहकारी समिति चंवरी शामिल हैं। इसके अलावा तीन पदों पर सोमवार को मतदान हुआ। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र मड़ियाहूं प्रथम से मंजू सिंह को 13 मत पाकर विजयी घोषित की गई। जबकि उनके प्रतिद्वंदी माला सिंह को पांच मत प्राप्त हुए। निर्वाचन क्षेत्र शाहगंज प्रथम से अखिलेश सिंह को 13 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी संजय सिंह को महज एक मत प्राप्त हुआ। इसी तरह निर्वाचन क्षेत्र शाहगंज 2 (खुटहन) से अनिल कुमार सिंह को 14 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुधाकर सिंह को 13 मत प्राप्त हुए। अब सात दिसंबर को चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।