{"_id":"65cfb2744373251b7e08dd87","slug":"105-industrialists-will-invest-rs-33-billion-in-the-ground-breaking-ceremony-jaunpur-news-c-193-1-va11001-112203-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 105 उद्योगपति करेंंगे 33 अरब का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 105 उद्योगपति करेंंगे 33 अरब का निवेश
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बीते वर्ष फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में जिले के 189 निवेशकों में से 105 का भूमि पूजन सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में होगा। इसमें कुल 3325.93 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरेगा। इसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले 30 निवेशक लखनऊ जाएंगे। वहीं 10 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने वाले 75 निवेशक जिले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
बीते साल 189 उद्यमियों ने करीब 10 हजार 369 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया था। इसके बाद से ही जिला उद्योग विभाग निवेशकों की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर प्रयास कर रहा था। विभाग की ओर से निवेशकों की राह में आने वाली परेशानियों को दूर करते हुए उनके निवेश का रास्ता साफ हुआ। विभाग की ओर से जिले में 3325.93 करोड़ की लगभग 105 निवेशों को स्थापित करने की हरी झंडी मिल गई है। आगामी 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन निवेशों को धरातल पर उतारने वाली इकाइयों का भूमि पूजन किया जाएगा।
16 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
वर्ष 2023 में 10 से 12 फरवरी के बीच आयोजित यूपी ग्लोबल समिट के दौरान जिले के 189 निवेशकों ने 10369 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। इसमें 10 से अधिक इकाईयां निर्माण प्रक्रिया में हैं। 19 फरवरी को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 3325.93 करोड़ का निवेश स्थापित होगा। इससे जिले के 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार या पूविवि के संगोष्ठी भवन में होगा कार्यक्रम
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर उद्योग विभाग की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। इससे संबंधित कार्यक्रम कराने को लेकर अभी स्थान का चयन किया जा रहा है। कार्यक्रम कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार या पूविवि के संगोष्टी भवन के चयन को लेकर मंथन चल रहा है। जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ से हरी झंडी मिलते ही दोनों में से एक स्थान का चयन किया जाएगा।
आंकड़े एक नजर में
जिले से प्राप्त कुल प्रस्ताव - 189
जिले से कुल निवेश प्राप्त - 10369.41 करोड़
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में धरातल पर उतरने वाले निवेश - 105
निवेश की धनराशि - 3325.93
10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले - 30
इनसे मिलने वाला निवेश - 3118.5 करोड़
10 करोड़ से कम का निवेश करने वाले - 75
इनसे मिलने वाला निवेश - 207.43 करोड़
जीबीसी में धरातल पर उतरने वाले सर्वाधिक निवेश
क्षेत्र - कुल प्राप्त निवेश (करोड़ में ) - जीबीसी में स्थापित हो रहे निवेश (करोड़ में)
ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत विभाग - 5509.65 - 560
बागवानी विभाग - 1288.85 - 1002.5
आवास विभाग - 522.19 - 100
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति - 453.5 - 450
तकनीकी शिक्षा - 409.66 - 406.66
चिकित्सा शिक्षा विभाग - 304.5 - 204.5
पर्यटन विभाग - 222.5 - 20
जिले में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। स्थान का चयन जिलाधिकारी के निर्देशानुसार किया जाएगा। - हर्ष प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग, जौनपुर