फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारी शुरु

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारी शुरु

Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारी शुरु

विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से दो मार्च तक होंगी। परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद जिले में तैयारियां शुरू कर दी गईआ हैं। 12 मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में कुल 3477 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
अरबी फारसी मदरसा बोर्ड उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मुंशी, मौलवी, आलीम, कामिल व फाजिल की परीक्षा 11 फरवरी से कराने की तिथि घोषित कर दी गई है, जो दो मार्च तक होगी। परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद परीक्षार्थी जहां परीक्षा देने की तैयारी करने में जुट गए है। प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रो पर सीसी कैमरा, पानी, बेंच, डेस्क आदि की सुविधा शीघ्र मुकम्मल कराने का निर्देश भी दे दिया गया है। जिससे बच्चों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। बता दें कि जिले में मुंशी, मौलवी, आलीम, कामिल व फाजिल के कुल 3477 विद्यार्थी है, जो इस बार अरबी फारसी मदरसा बोर्ड उत्तर प्रदेश लखनऊ की परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन


इन मदरसों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
जौनपुर। हफीजउल्लाह नाना हायर सेकेंड्री स्कूल शाही तालाब मनेछा खेतासराय, जामिया मोमिना लील बनाह जामिया नगर सिपाह, मां बबूना देवी बालिका इंटर कालेज सौरैयां खुटहन,मदरसा गौशिया सकोरिया मछलीशहर, मदरसा इमानियां नासिरिया निश्वा बाजारभुआ, मदरसा रफिकुल इस्लाम निश्वा, मदरसा उमर आसिम लील बनाह मुर्की, मदरसा अबरे रहमत मझगवां कलां, मदरसा फैजनुल उलूम, सार्वजनिक इंटर कालेज मुगराबादशाहपुर, शारदा शंकर शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान महाविद्यालय मिरजापुर अहिरौली शीतलगंज मड़ियाहूं व श्री राम चरित्र महिला महाविद्यालय पौनी सोहनी केराकत है। कोट:
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है। परीक्षा केंद्र बना लिए गए है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा देते समय दिक्कत का समाना नहीं करना पड़े। मदरसा बोर्ड में जिले में कुल 3477 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।-सिंह प्रताप देव, जिला अल्प संख्यक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed