फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीवान ने मऊ को 2--1 से हराया

सीवान ने मऊ को 2--1 से हराया

Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीवान ने मऊ को 2--1 से हराया

विज्ञापन
केराकत। आर्य स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में सीवान (बिहार) ने मऊ को 2-1 गोल से हराकर मैच जीत लिया।
खेले गये प्रथम हाफ मैच में आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ की टीम ने एक गोल दाग कर एक शून्य से बढ़त बना लिया। किन्तु दूसरे हाफ मैच में युनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सीवान की टीम ने शुरुआत में ही एक गोल दाग कर बराबरी कर लिया। मैच के आखिरी समय में सीवान ने फिर गोल दाग कर दो एक से निर्णायक बढ़ती बना लिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, विशिष्ट अतिथि लालजी इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक राजबहादुर यादव, जेई नवीन यादव व अरविंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत बलराज आर्य व हीरेन्द्र कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन


बेलवा ने जमाया ट्राफी पर कब्जा
मछलीशहर। क्षेत्र के जमालपुर ग्राम सभा में स्थित मोबाइल टावर के पास ग्राउंड पर चल रहे जेएमडी हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें बेलवा ने फाइनल मैच में बीपीएस स्पोर्टिंग क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए फ्रेंड स्पोर्टिंग टीम बेलवा ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर104 रन बनाया। जवाब में उतरी बीपीएस स्पोर्टिंग क्लब की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 48 रन बना पाई। बेलवा टीम के शैलेंद्र को मैन आफ द मैच और मैन द सीरीज गोपेश कनौजिया को घोषित किया गया। मैच के अंपायर की भूमिका आकाश गौड़ व विकास कनौजिया ने निभाई। इस अवसर पर भारत कन्नौजिया, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, अखिलेश यादव, अमृतलाल कन्नौजिया, झन्नालाल कन्नौजिया, अंबरीष कन्नौजिया, राजकमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed