{"_id":"1f66d165d3a9426b1bba42ff049bba65","slug":"10-candidates-were-dismissed-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 प्रत्याशियों का पर्चा हुआ खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 प्रत्याशियों का पर्चा हुआ खारिज
जौनपुर ब्यूराो
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्य राजस्व अधिकारी व आरओ राम सिंह के नेतृत्व में 30 अक्टूबर से नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 में प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामंाकन पंत्रों की जांच शुरु हुई। दो दिनों तक चलें जांच के बाद 10 प्रत्याशियों के पर्चा खारिज हुए। पर्चा खरिज होने वाले प्रत्याशियों पर नजर दौड़ाया जाय तो जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 71 से कमलेश व वार्ड नंबर 76 से ठाकुर प्रसाद का पर्चा खारिज किया गया। कोर्ट में उनके उपर अपराध का मुकदमा चल रहा है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 68 से रीवा, वार्ड नंबर 79 से सुनीता और वार्ड नंबर 75 से रेनू का पर्चा कम उम्र रहने के कारण निरस्त किया गया।
वार्ड नंबर 66 से अखिलेश का निर्वाचक मंडल में नाम नहीं होने के कारण तो इसी वार्ड से नीतू का नाम गलत रहने के कारण पर्चा खारिज हुआ है। र्वाउ नंबर 75 से मीरा और र्वाड नंबर 77 से अमरनाथ के प्रस्ताव दूसरे वार्ड के रहने के कारण और वार्ड नंबर 74 से हीरावती देवी की जमानत राशि कम होने के कारण पर्चा निरस्त किया गया है।