{"_id":"6a5e6dc67af69d2fa20eba47","slug":"youth-takes-his-own-life-by-consuming-poison-orai-news-c-224-1-ori1005-147059-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जहर खाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जहर खाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
कदौरा। नगर क्षेत्र के मोहल्ला बम्होरी निवाली युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। झांसी में जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन जहर खाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला बम्होरी निवासी शीलू (24) ने रविवार रात जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने पिता को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी न तो परिजनों ने दी और न ही अस्पताल से कोई सूचना प्राप्त हुई है। इसलिए पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।