{"_id":"6a076d62dde93c55fe00b5db","slug":"youth-missing-after-appearing-for-exam-orai-news-c-224-1-ori1005-144280-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: परीक्षा देने निकला युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: परीक्षा देने निकला युवक लापता
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खक्कल निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ राजा भैया के 21 वर्षीय पुत्र शिवम गुर्जर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार शिवम गुर्जर 10 मई को कानपुर में आयोजित नेवी परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। 11 मई को शाम करीब 4 बजे उसने पिता को फोन कर परीक्षा अच्छा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद 12 मई की सुबह 7 बजे उसने एक अन्य नंबर से कॉल कर बताया कि वह गलत ट्रेन में बैठ जाने के कारण कामाख्या देवी स्टेशन, गुवाहाटी पहुंच गया है और 15 मई तक लौट आएगा।
हालांकि तय समय पर वह घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन दिग्विजय सिंह 14 मई को स्वयं गुवाहाटी पहुंचे और वहां बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को जानकारी दी कि मामला संदिग्ध लग रहा है और किसी अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिवम गुर्जर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की मांग की है। (संवाद)