फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth killed, companion injured in bike collision

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, companion injured in bike collision
उरई। क्योलारी व हिंडोखरा के पास गुरुवार को बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक को सवार भाग गया है।
विज्ञापन

दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
रेढ़र थाना क्षेत्र के गंथरा गांव निवासी कमलेश कुमार (35) साथी आकाश के साथ बुधवार की शाम बाइक से खकसीस गया था। वह देर शाम लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हिंडोखरा व क्योलारी के बीस पहुंची तो सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई।
हादसे में कमलेश व आकाश सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। साथ ही टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। लोगों ने तुरंत आकाश के मोबाइल से परिजनों को जानकारी और उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाई चंद्रप्रकाश व ओम ने बताया कि कमलेश की शादी नहीं हुई थी। वह गुजरात के जाम नगर में एक कंपनी में काम करता था। दीपावली पर ही घर आया था। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed