{"_id":"64ee379771f34c8b2309d500","slug":"youth-jumps-into-yamuna-river-search-continues-orai-news-c-224-1-ori1004-3051-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यमुना नदी में कूदा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यमुना नदी में कूदा युवक, तलाश जारी
Tue, 29 Aug 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। घर से नाराज होकर निकले युवक ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के सरैनी गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू (20) मंगलवार की सुबह आठ बजे नाराज होकर घर से निकल गया। बहन प्रियंका ने बताया कि उसने गुजरात में रह रहे छोटे भाई से मोबाइल पर बात की और उसे नदी में कूदने की जानकारी दी। छोटे भाई ने उन्हें मोबाइल पर तत्काल जानकारी दी। जिस पर वह अपने पति राहुल के साथ नदी पुल पर पहुंच गई। उन्होंने धीरू को समझाकर बाइक पर बैठा लिया। तभी उसने बहन को धक्का देकर गिरा दिया और बाइक से कूदकर पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि धीरू बीएससी पास है और वह अपनी वृद्ध दादी के साथ रहता है। पिता मानसिंह छोटे भाई के साथ गुजरात में रहकर धंधा करते हैं। वहीं दोस्तों व ग्रामीणों ने बताया कि धीरू कई दिनों से खामोश रहता था। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ उसकी तलाश में जुटी है।