फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth injured due to bullet injury, admitted

Jalaun News: गोली लगने से युवक घायल, भर्ती

Thu, 27 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth injured due to bullet injury, admitted
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर कुठौंदा गांव की पुलिया के पास एक युवक गोली लगने से घायल पड़ा मिला है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी पर थानाध्यक्ष फोरेंसिक टीम के साथ मेडिकल पहुंचे और घायल व परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ भूरे (45) बुधवार की दोपहर उरई-राठ मार्ग पर बनी पुलिया के पास गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुत्र के घायल होने की सूचना पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद के दाहिने ओर पेट में गोली लगते हुए निकल गई है। वह अभी खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ गिरजाशंकर ने बताया कि जानकारी पर पता चला है कि युवक नशे का आदी है। जांच पड़ताल की जा रही है। वह अभी कुछ नहीं बता रहा है। वहीं ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि युवक का परिवार के कुछ लोगों से एक दिन पहले बाड़े को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें उसने उन लोगों को धमकी दी थी कि वह तुम लोगों को फंसा देगा। पुलिस दोनों एंगिल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed