Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth imprisoned for five years in molestation

Jalaun News: छेड़छाड़ में युवक को पांच साल की कैद

Sat, 03 Jun 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth imprisoned for five years in molestation
उरई। किशोरी को घर से बहलाकर खंडहर में ले जाकर छेड़खानी करने के मामले में दोषी युवक को शनिवार को अदालत ने पांच साल की कैद और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला पांच साल पुराना है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विश्वजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव का ही दयाशंकर उसकी बेटी को आठ मई 2018 को फुसलाकर गांव के बाहर सूनसान खंडहर में ले गया। वहां उसके साथ छेड़खानी की। बेटी ने इसकी शिकायत घर में की।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया था। मामले की विवेचना कदौरा थाने में तैनात दरोगा श्रीप्रकाश दुबे ने करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने और गवाहों के बयान के बाद अपर जिला जज पॉक्सो कोर्ट मोहम्मद आजाद की अदालत ने शुक्रवार को दयाशंकर को दोषी पाया था। शनिवार को अदालत ने दयाशंकर को पांच साल की कैद और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा के बाद दयाशंकर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed