{"_id":"63012c0c225ad73afc27ce61","slug":"youth-dies-in-accident-orai-news-knp713739311","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
जालौन। बाइक और कार की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट न नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के अलाईपुरा गांव निवासी हरी सिंह (40) शनिवार की शाम गोहन जा रहा था। सहाव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक का पता लगा रही है।
--------------
मारपीट की शिकायत पुलिस से की
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी अब्दुल हकीम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम 13 वर्षीय पुत्र हसनैन ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी हरीपुरा मोहल्ले में महेंद्र ने जबरन उसे रोक लिया और घर ले जाकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। उसके चिल्लाने पर जब आसपास के लोग बचाने आए तब उसे छोड़ा। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)