फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies due to bike collision

Jalaun News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 18 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 18 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bike collision
हथगाम। कस्बे के कॉलेज टेलर के सामने सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर ले जाते समय एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के गढ़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शादाब (30) बिजनेस के सिलसिले में कॉलेज टेलर से कपड़ा लेकर सड़क पार करने के लिए किनारे खड़े थे। उसी बीच थाने की ओर से आ रहे नंदी लोधी पुत्र सुमेर निवासी चकीवा मजरे सेमरा मानापुर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने मोहम्मद शादाब और बाइक सवार नंदी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण सदर के लिए रेफर किया गया। मोहम्मद सादाब को कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

रिक्शे में फटा सिलिंडर, चालक समेत दो जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ई-रिक्शे में गैस सिलिंडर बुधवार को अचानक फट गया। धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। रिक्शा का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाकरगंज निवासी विवेक जयरामनगर चौराहे पर मेमोज की दुकान चलाता है। वह रिक्शे में दुकान का सामान और पांच किलो का सिलिंडर लेकर साथियों संग जा रहा था। पटेल नगर चौराहे के पास अचानक सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। हादसे में रिक्शा चालक करुणेश और विवेक घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सीएफओ उमेश गौतम ने बताया कि पांच किलो के बिना मानक के अवैध तरीके से निर्मित होते हैं। सरकार की ओर बड़े सिलिंडर ही बनाए जातेे हैं। निर्माण गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण सिलिंडर फट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed