{"_id":"5ecd52db8ebc3e90813bfbca","slug":"youth-dies-after-falling-from-laborer-special-train-orai-news-knp562171041","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। मुंबई से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सवार युवक की गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना की गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक के पास कोई टिकट नहीं मिला है, जिससे वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
कालपी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे आउटर के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत विक्षत शव देख हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर कोतवाली और जीआरपी दोनों पहुंची। शव की तलाशी में मिले कागजों के मुताबिक मृतक सलेमपुर देवरिया निवासी शिव कुमार पुत्र गणेश (26) बताया गया। पुलिस का कहना है कि कुछ देर पहले ही स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी निकली थी। अनुमान है कि शिव कुमार उसी पर सवार था लेकिन उसके पास ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिला।
ट्रेन भी नहीं रुकी, इसलिए अभी यह नहीं पता चल सका है कि शिवकुमार कहां से सवार हुआ था और कहां जा रहा था। हो सकता है कि मृतक गर्मी के कारण दरवाजे पर ही बैठा हो और सुबह के वक्त नींद का झोंका आने पर चलती ट्रेन से गिर गया हो। ट्रेन स्टेशन से करीब सवा पांच बजे के आसपास गुजरी थी। हालांकि सुबह के वक्त स्टेशन पर यह भी चर्चा रही कि मृतक को धक्का देकर गिराया गया होगा लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि युवक कहां से सवार हुआ था, उसके साथ कोई था कि नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।