फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after being hit by a speeding truck

Jalaun News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 07 May 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a speeding truck
कालपी। अपने साथी के साथ बाइक की सर्विस कराने निकला युवक घर से कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गया। मौरंग से लदे ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरही निवासी शशिकांत कुशवाहा (25) बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ हंटर बाइक से पुखरायां सर्विस कराने जा रहा था। जैसे ही दोनों बंबा से कुछ आगे बढ़े, कदौरा की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन


बताया गया कि बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक चला रहे शशिकांत डिवाइडर से टकरा गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं साथी कृष्ण कुमार को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में मौरंग से भरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में यातायात बहाल कराया।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो महीने पहले हुई थी सगाई

मृतक के चाचा दीपक ने बताया कि शशिकांत दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई औरंगाबाद में रहकर काम करता है, जबकि शशिकांत अपने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। उसकी शादी तय हो चुकी थी और दो महीने पहले ही सगाई हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed