फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   youth died in suspicious circumstances

Jalaun News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 12 Mar 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
youth died in suspicious circumstances
महेवा। संदिग्ध हालात में युवक अचेतावस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो वह उसे मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना व कस्बा निवासी राघवेंद्र सिंह(26) शनिवार देर रात तक परिजनों से साथ बैठा रहा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह देर तक नहीं जागा तो मां ने उसे आवाज दी, पर कोई जवाब नही दिया। इस पर पत्नी ने उसका बिस्तर हटाकर देखा तो वह अचेत पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख परिजनों ने चीख पुकार मचा दी। आवाज सुन पिता पंचम सिंह आए और परिजनों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऐसी आशंका है कि उसको किसी विषैले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके दो वर्ष की एक पुत्री है। पत्नी अर्चना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed