{"_id":"6a7f5c249f0bb01b37092b43","slug":"youth-attacked-for-failing-to-pay-five-thousand-rupees-orai-news-c-224-1-ori1005-148261-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच हजार रुपये न देने पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच हजार रुपये न देने पर युवक पर हमला
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और वहां से झांसी रेफर किया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मैथिली शरण निवासी बृजेश तिवारी (43) बृहस्पतिवार देर रात फायर ब्रिगेड के पास स्थित अपने मकान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उन्हें रोक लिया और पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल वृजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी तीन नसें प्रभावित हुई हैं और उनका इलाज झांसी में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल के भाई सुशील महंत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विशाल खां, ऋषभ राजावत तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।