{"_id":"6ab5773f0fb9aa08a6040754","slug":"youth-arrested-for-breaking-shop-shutter-and-committing-theft-orai-news-c-224-1-ori1005-150217-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर में दो सितंबर को हुई दुकान चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक साहिल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 122 ग्राम के आभूषण और मूर्तियां बरामद की गई हैं।
सुशील नगर निवासी पवन कुमार की दुकान का शटर तोड़कर दो सितंबर को चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने गुरुवार को नया पटेल नगर निवासी साहिल पुत्र पप्पू खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सफेद धातु की एक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चार चूड़ियां, 12 अंगूठियां और एक पुरानी टूटी पायल मिली है। इन सभी का कुल वजन 122.94 ग्राम है। इसके अलावा 21.76 ग्राम वजन के दो पीले रंग के नकली माथ टीका भी बरामद हुए हैं। साहिल के खिलाफ कोतवाली उरई में पहले से दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस की पूछताछ और विवेचना में दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें बच्चन रजक निवासी लहरियापुरवा और समीर लहरियापुरवा शामिल हैं। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।