{"_id":"5fbea20b8ebc3e9bcb6f2b3b","slug":"youth-and-toll-workers-beat-up-in-cutting-slip-orai-news-knp596303874","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची काटने में युवकों व टोल कर्मियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची काटने में युवकों व टोल कर्मियों में मारपीट
विज्ञापन
उरई। पर्ची काटने को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों की कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसमें दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इससे टोल कर्मचारियों व वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने दो टोल कर्मियों सहित तीन युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
एट टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाने को लेकर चावनपुरा निवासी दीपक निरंजन, शिवा निरंजन पुत्र उमाकांत निरंजन का बुधवार को टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इस बीच युवकों व टोल कर्मियों में मारपीट शुरू हो गई। तभी युवकों ने फोन कर अपने साथियों को भी टोल पर बुला लिया। टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक मौके से भाग गए।
मारपीट के शिकार हुए युवकों के पिता उमाकांत ने थाने में पहुंचकर टोलकर्मी विनोद पुत्र रामकरन, मनमौजी पुत्र रामगोपाल के खिलाफ तहरीर दे दी। टोल कर्मचारियों ने दीपक, शिवा व उसके पिता रमाकांत के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग की कार्रवाई की।