फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youngster killed himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 16 Sep 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youngster killed himself by hanging
जालौन। मजदूर ने कमरे में गमछे से फांसी का फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

झांसी के मोहल्ला करगुवां निवासी अजय कुशवाहा (27) पुत्र रामस्वरूप पिछले काफी समय से ग्राम भिटारा में उमा किशोर के घर पर मजदूरी करता था। शनिवार को उसके परिजन भी उससे मिलने आए थे। रात में खाना खा पीकर सभी लोग सोने चले गए। अजय भी अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रात में किसी समय अजय ने अपने कमरे में छत के कुंडे में गमछा फंसाकर फांसी लगा ली।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी तलाश की गई। जिसमें अजय का शव कमरे के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई स्वामीनाथ पांडेय ने मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed