फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man hanged himself in tension due to lack of job

Jalaun News: नौकरी न लगने से तनाव में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in tension due to lack of job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
नौकरी न लगने से तनाव में रह रहे युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने खिड़की से उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी दिलीप कुमार (30) ने शनिवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता कमलेश कुमार ने बताया कि वह माधौगढ़ तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। उनके दो पुत्रों में दिलीप बड़ा था। बीएड व टीईटी करने के बाद भी नौकरी नहीं लगने से वह परेशान रहता था। कई बार उसको समझाया लेकिन वह उदास रहता था। शनिवार को घर के सभी परिजन रिश्तेदारी में शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर गए हुए थे, दिलीप घर में अकेला था। तभी उसने मौका पाकर फंदा लगा लिया। छोटा भाई अमित जब घर पहुंचा तो दिलीप कहीं नहीं दिखाई पड़ा तो उसने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो दिलीप फंदे पर लटक रहा था। जब उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला, जिस पर उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed