फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man commits suicide by hanging after quarreling with his wife

Jalaun News: पत्नी से झगड़कर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 03 Aug 2024 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging after quarreling with his wife
थाना क्षेत्र के हदरूख गांव का था निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के हदरुख गांव निवासी मुहम्मद शहीद (40) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब का लती था। इस कारण अक्सर पत्नी से उसका झगड़ा होता था। शुक्रवार को काम पर न जाकर वह शराब पीकर घर आ गया तो उसका पत्नी फातिमा से विवाद हो गथा। इसके बाद वह गुस्से में कमरे में चला गया।

थोड़ी देर बाद जब बच्चे कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका देखकर बच्चे चीख पड़े। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी फातिमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed