फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna's water level decreased by one meter in 24 hours

Jalaun News: 24 घंटे में यमुना का एक मीटर जलस्तर घटा

Wed, 23 Jul 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level decreased by one meter in 24 hours
कालपी। यमुना का जलस्तर घटना जारी है। 24 घंटे में पानी एक मीटर कम हो गया है, जिससे नदी की तहलटी में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दस दिनों में यमुना का जलस्तर दो बार ऊपर हुआ है। सहायक नदियों का पानी यमुना में आने से जलस्तर सोमवार को 105.12 मीटर से ऊपर चला गया था। दोपहर को पानी की रफ्तार थमी और धीमी गति से घटना शुरू हुआ। इससे 24 घंटे में महज एक मीटर कम हुआ है। पडरी गांव का सड़क संपर्क अभी जुड़ा नहीं है, गांव वाले नाव के सहारे नदी पार कर रहे हैं। रायढ दिवारा का सड़क संपर्क पानी कम हो जाने से जुड़ गया है। इससे इस गांव के वाशिंदों ने राहत की सांस ली है। वहीं, नदी का जलस्तर कम होते देख यमुना पट्टी के किसान भी खुश हैं। उम्मीद है उनकी फसल बच सकती है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार अभी निकट समय में नदी का जलस्तर नहीं बढ़ेगा। मंगलवार को शाम छह बजे तक यमुना का जलस्तर 104.08 पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed