फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna water level crosses 100-meter mark again; rate of rise slows down.

Jalaun News: यमुना का जलस्तर फिर 100 मीटर के पार, बढ़ने की रफ्तार धीमी

Fri, 25 Sep 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level crosses 100-meter mark again; rate of rise slows down.
कालपी। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश का असर यमुना के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। बुधवार से बढ़ रहा जलस्तर गुरुवार को 100 मीटर के पार पहुंच गया। हालांकि बढ़ने की रफ्तार धीमी है और फिलहाल जलस्तर के ज्यादा बढ़ने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष यमुना का जलस्तर कई बार बढ़ा है लेकिन यह खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे रहा। बाद में पानी कम होकर काफी नीचे पहुंच गया था। बीते कुछ दिनों में मौसम में बदलाव और राजस्थान-मध्य प्रदेश में हुई बारिश के बाद बुधवार दोपहर से नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के जिम्मेदार रूपेश कुमार ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार कम है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल पानी के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed