{"_id":"5f4165258ebc3eaae26952c8","slug":"workers-killed-laborers-in-a-drug-dispute-orai-news-knp578258460","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी के विवाद में साथियों ने की मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी के विवाद में साथियों ने की मजदूर की हत्या
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीओ व फोर्स
- फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। नशेबाजी के विवाद में साथियों ने मजदूर को लाठी-डंडों से पीटने के बाद धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। शनिवार सुबह घर के दरवाजे के पास ही लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर सीओ जालौन विजय आनंद पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनसे नशेबाजी में विवाद हुआ था। तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी मजदूर अरविंद उर्फ पप्पू (40) पुत्र सीताराम शुक्रवार की दोपहर तक अपने पड़ोसी दोस्त पवन उर्फ छोटू के साथ गांव में ही शराब पीता रहा। शाम के वक्त छोटू और पप्पू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पप्पू घर से खाना खाकर पास स्थित एक खेत किनारे चारपाई पर सो गया। शनिवार सुबह परिजनों ने देखा कि पप्पू घर के दरवाजे के पास ही लहूलुहान हालत में पड़ा है। शरीर पर लाठी-डंडों की चोट और कुल्हाड़ी के जख्म के निशान थे।
आनन फानन में परिजन पहले पप्पू को सीएचसी, कुठौंद फिर वहां से जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान अरविंद उर्फ पप्पू की मौत हो गई। पप्पू के बड़े भाई राजाराम का आरोप है कि छोटू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई पप्पू की हत्या की है। अरविंद भूमिहीन था और मजदूरी कर पेट पालता था। एएसपी ने बताया कि फिलहाल छोटू और अनिल का नाम प्रकाश में आया है। परिजन शाम तक तहरीर देंगे। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। इंस्पेक्टर अशोक वर्मा ने बताया कि फरार छोटू की तलाश में उसके नाते रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मौत से पहले अरविंद ने दिखाईं तीन अंगुली
भाई राजाराम ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को घायल अरविंद ने अपनी खून से सनी तीन अंगुली दिखाकर इशारे में बताया कि उस पर हमला करने वाले तीन लोग हैं। पुलिस अब छोटू के अलावा दो अन्य हमलावरों का पता कर रही है।
शादी के 20 साल बाद पत्नी है गर्भवती
घटना के दिन पत्नी राजेश्वरी घर पर नहीं थी, वह रिश्तेदारी में गई थी। जैसे ही उसे पति की मौत का पता चला वह रोती बिलखती घर लौटी। परिजनों ने बताया कि दोनों की शादी के करीब 20 साल हो गए थे, फिर भी कोई संतान नहीं थी। पहली बार पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। दोनों बेहद खुश थे लेकिन उनकी खुशियों पर ही ग्रहण लग गया।

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़- फोटो : ORAI

मृतक अरबिन्द उर्फ पप्पू की फाइल फोटो- फोटो : ORAI