{"_id":"5de55d2f8ebc3e54f31462fc","slug":"work-on-gas-pipeline-could-not-start-orai-news-knp5296925172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नहीं शुरू हो सका गैंस कंपनी का कार्य, एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नहीं शुरू हो सका गैंस कंपनी का कार्य, एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
उरई। कुठौंद में गैस कंपनी के अधिकारी व किसानों का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनियों के अधिकारियों के मान मनौव्वल के बाद भी चौथे दिन किसानों ने कंपनी का कार्य शुरू नहीं होने दिया। वहीं मामले को लेकर देर शाम एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर, क्षेत्र का निरीक्षण किया और किसानों ने बातचीत की। एसडीएम ने किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
बता दें कि कुठौंद क्षेत्र में बिना सूचना व बिना एग्रीमेंट के गैस कंपनी के कर्मचारियों ने जबरन पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया था, पर जैसे ही खुदाई का काम ग्राम गोरा राठौर में पहुंचा तो किसान आक्रोशित हो उठे और 29 नवंबर को गैस पाइप लाइन का विरोध कर काम बंद करा दिया था, साथ ही मामले को लेकर उन्होंने एसडीएम व जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। काम बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे गैस पाइप लाइन के अधिकारियों ने किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने।
चार दिनों से किसान व गैस कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता जारी है, लेकिन किसान नहीं अब तक नहीं माने। जिससे चौथे दिन भी कंपनी का कार्य शुरू नहीं हो सका। मामले की जानकारी होने पर सोमवार शाम उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा। हिलहाल अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि जब तक कंपनी के अधिकारी लिखित एग्रीमेंट नहीं करते तब तक वह काम शुरू नहीं करने देंगे।